फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Financial assistance provided to dependents of the deceased

Dehradun News: मृतक आश्रित को प्रदान की आर्थिक सहायता

Mon, 27 Jan 2025 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance provided to dependents of the deceased
विकासनगर। बैंकिंग सुविधा से जुड़े लोगों को दी जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से सहसपुर के एक परिवार को राहत मिली है। योजना के माध्यम से क्षेत्र निवासी एक मृतक आश्रित के परिवार को दो लाख का चेक प्रदान किया गया। सहसपुर निवासी अब्बास ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में पंजीकरण कराया था। पंजीकरण के 14 महीने बाद खाताधारक की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की जानकारी मिलने पर सीएसपी वकील-उर-रहमान ने बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। भारतीय स्टेट बैंक की सहसपुर शाखा ने बीमा संचालित करने वाली दृष्टि कंपनी के साथ आवश्यक कागजी कार्रवाई को पूरा कर मृतक आश्रित को दो लाख रुपये की धनराशि का चेक जारी कर दिया। इस मौके पर कंपनी के राज्य प्रतिनिधि मनोहर सिंह व जिला समन्वयक पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed