{"_id":"5b2c91094f1c1bab6e8b92f1","slug":"finance-company-caught-fire-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात लगी भीषण आग, हजारों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात लगी भीषण आग, हजारों का सामान खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात संदिग्ध हालातों में आग लग गई। आग में हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात साढ़े 11 बजे चौधरी एसोसिएट्स के ऑफिस में किन्हीं कारणों से आग लग गई। दुकान स्वामी ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई।
अग्निकांड में 50 हजार रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाइन नंबर 15 आजाद नगर का तिकोनिया में नेगी कॉम्प्लेक्स पर चौधरी एसोसिएट्स के नाम से दफ्तर है। गुरुवार की रात को सोहेल रोजाना की तरह दफ्तर बंद कर घर चले गए। रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी करण ने ऑफिस से धुआं निकलता देख फोन पर सोहेल को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद सोहेल मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर जलकर नष्ट हो गए। मोहम्मद सोहेल ने बताया कि सूचना देने के बाद दमकल वाहन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन