{"_id":"5d711d0b8ebc3e93ac71f975","slug":"final-trial-for-uttarakhand-senior-team-from-sixth-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सीनियर टीम के लिए फाइनल ट्रायल आज से, चुने जाएंगे 30 क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सीनियर टीम के लिए फाइनल ट्रायल आज से, चुने जाएंगे 30 क्रिकेटर
Fri, 06 Sep 2019 08:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट टीम चुनने को फाइनल ट्रायल आज से रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे। जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद गढ़वाल से 58 और कुमाऊं मंडल से 47 क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
छह से आठ सितंबर तक फाइनल ट्रायल कैंप आयोजित होगा। इसके बाद चुने गए क्रिकेटरों को नौ सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में 10 से 23 सितंबर तक अभ्यास शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 16 सदस्यीय टीम की घोषणा भी की जाएगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव महिम वर्मा ने बताया कि ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन 130 ने दिया ट्रायल
अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहे। तनुष क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल के लिए सुबह से क्रिकेटर पहुंचने शुरू हो गए थे। पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद 130 क्रिकेटरों का ट्रायल लिया गया। इसमें से 70 क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। जिला स्तर पर ट्रायल में सफल रहने वाले क्रिकेटरों को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन