{"_id":"600c81928ebc3e2e7b6109fc","slug":"fighters-agitators-will-be-honored-at-home-city-news-drn368670378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों और आंदोलनकारियों को घर पर किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों और आंदोलनकारियों को घर पर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले सोमवार को जिला प्रशासन घर-घर जाकर सेनानियों और आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगा। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को इसके निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी।
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए और गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में परेड मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों को प्रशासन की टीम घर-घर जाकर सम्मानपूर्वक शॉल भेंट करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके लिए सीडीओ नीतिका खंडेलवाल को परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
-
तेजी से चल रहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियां
देहरादून। परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एक तरफ मैदान के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मैदान में कई विभागों की झांकियां भी बन रही हैं। अधिकारी 25 जनवरी तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा कर रहे हैं।