फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight for playing song of choice on DJ, six people detained

Roorkee: डीजे पर पसंद का गाना बजाने के लिए चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दो पक्षों के छह लोग हिरासत में लिया

Mon, 13 Jun 2022 06:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

बेलड़ा में एक ग्रामीण के घर में शादी समारोह था। समारोह में डीजे पर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इस दौरान युवकों के दो गुटों में अपनी-अपनी पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fight for playing song of choice on DJ, six people detained
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डीजे पर अपनी-अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर टिप्पणी कर दी। इसे लेकर एक बार फिर लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा में एक ग्रामीण के घर में शादी समारोह था। समारोह में डीजे पर रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इस दौरान युवकों के दो गुटों में अपनी-अपनी पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने आसपास पड़े लाठी-डंडे उठाकर हमला बोल दिया। इससे समारोह में आए लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


किसी तरह ग्रामीणों ने विवाद शांत किया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर गलत टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में दोबारा लाठी-डंडे चल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Recruitment: 73 प्रतिशत ने दी वाहन चालक भर्ती की परीक्षा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कराई तीन परीक्षाएं

साथ ही दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही दोनों पक्षों पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed