{"_id":"5cfde6c9bdec2207014a28bb","slug":"fight-for-land-in-laksar-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, चार घायल
Mon, 10 Jun 2019 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
जमीनी विवाद में खानपुर-ब्रह्मपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खानपुर-ब्रहमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल आ रहा है। संबंधित जमीन पर रविवार को एक पक्ष ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जैसे ही दूसरे पक्ष के लोगों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच निर्माण कर रहे लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में दूसरे पक्ष के सोनू पुत्र जयपाल, संजो पत्नी बाबूराम, कृष्ण पुत्र पुन्नामल और संजय पुत्र बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने कृष्ण, संजय और सोनू की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन