फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight between villagers and wine shop owner for Water in beer bottle haridwar 

हरिद्वार: बीयर की बोतल से निकला पानी, ठेकाकर्मियों और ग्रामीणों में जमकर हुई मारपीट 

Fri, 14 Jun 2019 09:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Fight between villagers and wine shop owner for Water in beer bottle haridwar 

उत्तराखंड के हरिद्वार में श्यामपुर क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके पर बीयर की बोतल से पानी निकलने के आरोप में मारपीट हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने ठेका कर्मचारियों से मारपीट करते हुए ठेके में तोड़फोड़ की और गल्ला भी लूट लिया।

विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों ने ठेका मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठेका मालिक, उसके एक कर्मचारी और दूसरे पक्ष के एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है बुधवार शाम गांव कांगड़ी के ग्रामीण क्षेत्र के ही एक अंग्रेजी शराब के ठेके से बीयर की बोतलें खरीदी थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ग्रामीण एकजुट होकर ठेके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि बीयर की बोतल से पानी निकला है। साथ ही अंडे जैसी बदबू भी बीयर से आ रही है। इसे लेकर ग्रामीण और ठेका कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ग्रामीणों ने ठेके और उसकी कैंटीन में तोड़फोड़ की। साथ कर्मचारी को भी बुरी तरह पीटा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। 

ठेका मालिक रमेश जोशी ने सोनू चौहान, मोनू चौहान, ग्राम प्रधान राजेश, वीरेंद्र पाल, दिवाकर, पवन समेत 35 लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

उधर, ग्रामीण दिवाकर ने आरोपी ठेका मालिक और कर्मचारी प्रताप के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

विवादों में रहा ठेका
श्यामपुर का यह ठेका पिछले वित्तीय वर्ष में भी विवादों में रहा। ग्रामीण आवाज बुलंद करते रहे। हालांकि गांव से ठेका काफी दूर है। चर्चा तो ये है कि गांव के ही कुछ लोग अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए ग्रामीण को उकसा कर उनका इस्तेमाल करते रहे हैं। बुधवार को बखेड़ा हो ही गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed