{"_id":"5a9cf9184f1c1b21308b4c58","slug":"fight-between-mayor-and-parshad-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: कार पार्किंग को लेकर मेयर और पार्षद के बीच हुई मारपीट, मेयर की गिरफ्तारी से हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: कार पार्किंग को लेकर मेयर और पार्षद के बीच हुई मारपीट, मेयर की गिरफ्तारी से हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
police in gang nahar kotwali
- फोटो : amar ujala
रुड़की में मेयर और पार्षद के बीच हुई मारपीट के मामले मेयर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेयर यशपाल राणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को गंगनहर कोतवाली के बाहर मेयर के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। कलियर विधायक और संजय पालीवाल भी गंगनहर कोतवाली में मौजूद रहे।
रुड़की के राम दयाल चौक पर कार पार्किंग को लेकर विवाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद पर हमला करने के आरोप में मेयर को गिरफ्तार किया गया है। मेयर को हिरासत में लिए जाने के बाद रविवार देर रात से सोमवार दोपहर तक गंगनहर कोतवाली में हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात को राम दयाल चौक के पास भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा के भांजे निखिल वर्मा और मेयर यशपाल राणा के बेटे में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मेयर यशपाल राणा और उनके समर्थकों ने पार्षद के घर में घुसकर हमला कर दिया। मेयर समर्थक पार्षद को पीटते हुए बाजार तक ले गए। पिटाई से पार्षद को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
पार्षद को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।