उत्तराखंड: स्थानीय युवकों और हेमकुंड साहिब तीर्थ यात्रियों के बीच मारपीट, एक यात्री बुरी तरह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के श्रीनगर में सोमवार को हेमकुंड साहिब पहुंचे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस की ओर से चालान किए जाने से गुस्साए हेमकुंड साहिब के यात्रियों ने कुछ स्थानीय युवकों को रोककर पुलिस से उनका भी चालान करने को कहा। इस पर स्थानीय युवकों की यात्रियों से झड़प हो गई और थोड़ी देर में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इससे एक यात्री चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक लगाने की मांग की है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे पालिका तिराहे पर पुलिस नियमित चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहनों का चालान कर रही थी। इसी दौरान वहां तैनात यातायात उपनिरीक्षक आरसी पांडे ने ऋषिकेश की ओर से आ रहे हेमकुंड साहिब यात्रियों के कुछ दुपहिया वाहनों को रोकर चालान काटा।
चालान कटने के बाद यात्री वहीं रुक गए और वहां से गुजर रहे अन्य दुपहिया वाहनों को रोक कर चालान के लिए पुलिस के पास लाने लगे। इस पर स्थानीय युवक यात्रियों से उलझ गए जो थोड़ी देर में ही मारपीट में बदल गई। यात्रियों व स्थानीय युवाओं में मारपीट होते देख कई अन्य स्थानीय युवा भी यहां एकत्र हो गए और यात्रियों की जमकर धुनाई कर दी।
मारपीट में एक यात्री के सिर पर भी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह इन्हें तितर-बितर किया और कुछ यात्रियों को थाने ले आई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि चालान काटने के दौरान यात्रियों की स्थानीय युवाओं से झड़प हो गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बाइक से हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक लगाए जाने की मांग की है।