{"_id":"63a6a4830a73bb33cb67dd6c","slug":"fifa-world-cup-harish-rawat-compare-rahul-gandhi-to-lionel-messi-and-mallikarjun-kharge-to-mbappe-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरीश रावत ने खेला सियासी फुटबॉल, राहुल गांधी को मेस्सी और खड़गे को बताया एमबापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरीश रावत ने खेला सियासी फुटबॉल, राहुल गांधी को मेस्सी और खड़गे को बताया एमबापे
Sat, 24 Dec 2022 01:54 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:54 PM IST
सार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी इस पोस्ट से फीफा वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो गई हैं। फीफा में चर्चाओं में रहे दो खिलाड़ियों की तुलना उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से की।
विज्ञापन
हरीश रावत ने सोशल मीडिय पर साझा की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांचक फाइनल मुकाबला हर किसी के लिए यादगार बना। रोमांच से भरपूर रहे इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों का नाम लोगों की जुबां पर चढ़ा है। एक बार फिर इस वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो गई है। इस बार यह चर्चा राजनीति वजह है।
विज्ञापन
जी हां, फीफा वर्ल्ड कप में जिस तरह से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के खिलाड़ी कायलिन एमबापे की चर्चा हुई, उसी तरह अब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को दिखाया गया है। और यह नाम उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत की वजह सुर्खियों में आए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: घोटाले का आरोपी पूर्व DFO किशनचंद गाजियाबाद से गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम यूपी में भी दे रही थी दबिश
विज्ञापन
पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें राहुल गांधी को मेसी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एमबापे बताते हुए उन्होंने लिखा है कि और ये कमाल है कि यहां दोनों एक ही टीम में हैं। हरीश रावत द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में राहुल अर्जेंटीना और खरगे फ्रांस की फुटबाल जर्सी में दिखाए गए हैं। रावत की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।