फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fierce over 200 children religion change in haridwar

क्रिसमस-डे पर देहरादून जाते हुए 200 बच्चों को विहिप ने रोका, धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप

Tue, 25 Dec 2018 04:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
fierce over 200 children religion change in haridwar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस-डे पर देहरादून ले जाते हुए 200 बच्चों को विहिप ने रोक लिया। आरोप है कि इन बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा था। मामले को लेकर विहिप ने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन करने की सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चार बसों में बैठे दो सौ बच्चों को उतारकर घर भेज  दिया। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 

जानाकरी के मुताबिक भाजपा युवा मंडल से जुड़े एक युवक ने बजरंगदल को सूचना दी कि चंडीघाट से करीब दो सौ बच्चों को बसों में धर्म परिवर्तन के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। जिसपर बजरंगदल के कार्यकर्ता चंडीघाट पुलिस चौकी पहुंचे और बस रुकवाकर बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें देहरादून एक कार्यक्रम में ले जाया जा रहा है। 

बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चौकी में हंगामा करना शुरू कर दिया। चंडीघाट चौकी इंचार्ज नितेश शर्मा ने बस चालक से सभी बच्चों को उनके घर छोड़ने को कहा। एसओ श्यामपुर राजीव उनियाल ने कहा कि फिलहाल ये कहना जल्दबाजी होगी कि युवक बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए ले जा रहा था। जांच करने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed