फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Festival preparations finalised

Dehradun News: गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियाें को दिया गया अंतिम रूप

Tue, 03 Feb 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Festival preparations finalised
- तीन दिनों तक पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक फैशन शो के साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी
विज्ञापन

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में मंगलवार को बैठक की गई। इसमें तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को कार्यक्रम होगा। इसमें पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक फैशन शो के साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन साइक्लोथाॅन से किया जाएगा। इसमें पॉलीथिन मुक्त रखने का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य कला, नेचर फोटोग्राफी और ट्रैफिक रूल्स पर कार्यशालाएं होंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जागर गायिका बसंती बिष्ट, सिलीगुड़ी से लोकगायक विक्रम कालीकोटी, दार्जिलिंग से लोकगायिका सुरक्षा सिंचुरी, डीआईडी फेम आद्याश्री उपाध्याय और जम्मू से एम जैक्शन कल्चर इंस्टीट्यूट की टीम अपनी प्रस्तुतियां देंगी। ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने कहा कि हिमालयी राज्यों की लोकसंस्कृति, शिल्प और हुनर से जुड़ी प्रतिभाएं इस मंच पर अपने पारंपरिक लोकगायन, लोकवाद्य और लोकनृत्यों से सभी को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed