फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female patient missing from Doon Hospital emergency under suspicious circumstances

दून अस्पताल की इमरजेंसी से महिला मरीज संदिग्ध हालात में लापता

Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Female patient missing from Doon Hospital emergency under suspicious circumstances
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में भर्ती एक महिला मरीज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को इसका पता तब लगा जब सुबह महिला मरीज को भर्ती कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अस्पताल के इमरजेंसी अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

दून अस्पताल की इमरजेंसी में लगातार आ रही शिकायतों के बाद फिर महिला के लापता होने और डॉक्टरों व स्टाफ को इसकी समय पर भनक तक न लगने से फिर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सुभाष नगर क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक महिला के चोटिल होने का क्लमेंटटाउन वेलफेयर सोसाइटी के महेश पांडे और हर्ष को पता लगा। महेश पांडे और अन्य लोगों ने पहले वेलमेड अस्पताल में महिला का उपचार कराया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 के माध्यम से महिला को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहां से महिला को दून अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस ने महिला को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। सोमवार सुबह जब क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महिला का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि महिला वहां नहीं है। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ से भी पता किया। साथ ही अस्पताल परिसर में भी उस महिला को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में शहर कोतवाली में सूचना भेज दी। वहीं अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि महिला सुबह के वक्त किसी समय टहलने के बहाने निकल गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed