फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Feast was prepared on earthen stove, offering was made after worshipping Chhathi Maiya

Dehradun News: मिट्टी के चूल्हे पर बनाया भोज, छठी मईया की अराधना कर लगाया भोग

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Feast was prepared on earthen stove, offering was made after worshipping Chhathi Maiya
I
विज्ञापन

IIमंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व
I
I
I
I नहाय खाय के साथ मंगलवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने स्नान कर सूर्य को जल अर्पित किया और मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से पारंपरिक भोजन बनाया। छठी मईया की अराधना कर भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद स्वरूप इसे ग्रहण किया। वहीं, समितियों की ओर से छठ घाटों की सफाई की गई।
I
I
I
Iछठ व्रती महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी से कद्दू की सब्जी, अरहर की दाल व अरवा (कच्चा चावल) का भात बनाया। इस दौरान छठी मईया की अराधना कर प्रसाद स्वरूप उसे ग्रहण किया। दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर, सेलाकुई, रायवाला, मालदेवता, केशरवाला, ब्रह्मपुरी, रिस्पना, पुलिया नंबर छह, नत्थनपुरा, सिंघल मंडी, चंद्रबनी, गुल्लरघाटी सहित कई सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई की गई। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक व महासचिव सुभाष झा ने बताया कि मंच अपने 18 घाटों का गंगाजल युक्त जल से छिड़काव कर पवित्र करेगा।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iखरना आज, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
I
I
I
Iछठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना होगा। खरना में भी महिलाएं पूरे दिन व्रत रखेंगी और केवल एक बार भोजन करेंगी। शाम को व्रती भगवान सूर्य का पूजन कर प्रसाद अर्पित करेंगी। शाम को चावल, गुड़ और गन्ने के रस से बने रसियाव (खीर) को खाया जाता है। खाने में नमक और चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता। इस भोजन को एकांत में रहकर ही खाने का रिवाज है। इसके बाद व्रती महिलाएं अपने परिजनों को रसियाव रोटी का प्रसाद देती हैं। इसके बाद अगले 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास शुरू होता है। मध्य रात को व्रती छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद ठेकुआ बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I---
I
I
I
Iगुलजार रहे बाजार, खूब हुई खरीदारी
I
Iछठ महापर्व को लेकर मंगलवार को भी बाजार गुलजार रहे। फल-सब्जी से लेकर बांस के सूप, टोकरी, ईख आदि की खूब खरीदारी की गई। दून के झंडा बाजार पर महिलाएं काफी संख्या में छठ महापर्व के लिए टोकरी में सामान लेकर जाती दिखीं।

I
I
I
I---
I
Iअब उत्तराखंड का पैसा उत्तराखंड में ही होता है खर्च
I
I
I
Iपूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक सुभाष झा ने बताया कि बिहार, यूपी, झारखंड मूल के लोगों का यह महापर्व अब उत्तराखंड और विशेष देहरादून में भी मनाया जाने लगा है। इससे उत्तराखंड को धार्मिक गतिविधियों के साथ ही राजस्व में भी फायदा मिला है। उत्तराखंड में कमाया हुआ पैसा अब उत्तराखंड में ही खर्च होता है। अनुमानित तौर पर प्रदेश में 200 से 300 करोड़ के करीब तीन दिन में कारोबार होता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article