फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father sexually assault five year old daughter

देहरादून: पिता पर लगा बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप, खुद पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
father sexually assault five year old daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

एक महिला ने अपने पति पर पांच साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में बच्ची के बयान कराए जाएंगे, इसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि मुकदमा बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर दर्ज किया गया है। समिति की सदस्यों को एक महिला बीमार हालत में श्रीमहंत अस्पताल में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल की बेटी से दो बार दुष्कर्म किया

महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है, क्योंकि उसके पति ने पांच साल की बेटी से दो बार दुष्कर्म किया है। इस आधार पर महिला की ओर से थाने को तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है। ऐसे में मामले में जांच किया जाना बेहद आवश्यक है। वर्तमान में बच्ची भी ठीक से बयान नहीं दे पा रही है। लिहाजा उसके बयान भी बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में दर्ज कराए जाएंगे। साह ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed