फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father scold and small girl took dangerous step

पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो चौथी क्लास की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, पढ़कर चौंक जाएंगे

Sat, 17 Mar 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 17 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
father scold and small girl took dangerous step
पढ़ाई नहीं करने पर पिता ने डांट लगा दी

करीब 18 दिन पहले पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर चौथी क्लास मे पढ़ने वाली छात्रा ने ऐसा कदम उठाया कि सब सकते में आ गए।

विज्ञापन


रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में खड़कसेन अपने परिवार के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण पोषण करता है।

बीते 27 फरवरी को खड़क ने एक प्राइवेट स्कूल में चौथी में पढ़ने वाली बेटी ओमश्री (9) को पढ़ाई नहीं करने पर डांट लगा दी थी।

रोती हुई बच्ची को पुलिसकर्मियों ने बाल गृह में पहुंचा दिया था

father scold and small girl took dangerous step
इससे नाराज होकर ओमश्री घर से निकल गई थी और ट्रेन में बैठकर देहरादून पहुंच गई। रेलवे स्टेशन में रोती हुई बच्ची को पुलिसकर्मियों ने बाल गृह में पहुंचा दिया था।

बाल गृह में ओमश्री केवल अपने स्कूल का नाम बता रही थी, जबकि उसे माता-पिता का नाम याद नहीं था।

इसी बीच बीते 14 मार्च को बाल गृह की अधीक्षक सुनीता ने जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा से संपर्क साधा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की गुमशुदगी ट्रांजिट कैंप थाने में होने का पता चला

father scold and small girl took dangerous step
Missing
डॉ. रजनीश ने छानबीन की तो क्षेत्र से लापता हुई एक बच्ची की गुमशुदगी ट्रांजिट कैंप थाने में होने का पता चला।

इसके बाद देहरादून में रह रही बच्ची की फोटो और परिजनों से मिली फोटो का मिलान किया गया।

इसके बाद परिजनों को कागजातों के साथ देहरादून भेजा गया, जहां से शुक्रवार को वे बच्ची को ले आए। वहां पर समिति सदस्य प्रेम सिंह और मेदिनी रस्तोगी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed