फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father's funeral pyre was lit by daughter

चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

Thu, 06 Mar 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, बागेश्वर
अमर उजाला, बागेश्वर Updated Thu, 06 Mar 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
father's funeral pyre was lit by daughter

तमाम सामाजिक मान्यताओं को दरकिनार करके उत्तराखंड के बागेश्वर में चार सगी बहनों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इन बेटियों ने यह संदेश दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा निवासी 93 वर्षीय पानदेव जोशी का मंगलवार देर रात निधन हो गया। बुधवार सुबह उनकी सरयू और गोमती के संगम तक शवयात्रा निकाली गई। उनकी छह बेटियां ही हैं।
विज्ञापन


परंपराओं को दरकिनाकर किया
पानदेव जोशी की चार बेटियों मोहिनी पांडे, हेमा भट्ट, सीमा शर्मा और छाया जोशी ने परंपराओं को दरकिनाकर कर न केवल पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि उनकी चिता को बेटियों ने मुखाग्नि भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे भुवन चंद्र जोशी ने उनका सहयोग किया। क्रियाकर्म की रस्म भतीजे ही पूरी करेंगे।

चारों बेटियों ने कहा कि माता-पिता का ऋण किसी भी तरह नहीं चुकाया जा सकता है। चारों बेटियां शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। उनकी दो अन्य बेटियां पुष्पा कांडपाल और बेला भट्ट भी पहुंची थी।

छह सौ बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा था
घर में जोशी की पत्नी कमला देवी हैं। श्री जोशी हिंदुस्तान मोटर्स आंध्र प्रदेश में थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में करीब छह सौ बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा था।


उनके निधन पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व अध्यक्ष सुबोध साह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रम शाही, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, नगर अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद भंडारी, नवीन परिहार, लाल सिंह दीवा और मदन मोहन तिवारी आदि ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed