फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father in law sexually assault woman many time and abort the girl child

ससुर ने बहू की अस्मत को किया तार-तार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, फिर किया दुष्कर्म

Fri, 28 Dec 2018 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
father in law sexually assault woman many time and abort the girl child
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डीएम कार्यालय के पूर्व स्टेनो की पुत्रवधू ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पति ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया

महिला का कहना है कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। परिवार वाले उसे किसी न किसी बात को लेकर तंग कर रहे थे। इस बीच एक दिन जब उसका पति बाहर गया तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया।

जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसके गर्भ का लिंग परीक्षण कराया, जिसमें लड़की होने का पता चला। इस पर पति ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया। इसके बाद भी एक दिन उसके ससुर ने दोबारा महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शादी बचाने को ससुराल में रही

इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला शादी बचाने को ससुराल में रह रही थी। लेकिन, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed