फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Father gave Poison To his 10 month old son and tried to Suicide Himself also in almora

उत्तराखंड: दस महीने के बेटे को जहर पिलाकर पिता ने खुद भी की जान देने की कोशिश, घर में कलेश से था परेशान

Fri, 03 Jul 2020 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 07:17 PM IST
सार

  • गृह कलह में उठाया यह कदम, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती   

विज्ञापन
Father gave Poison To his 10 month old son and tried to Suicide Himself also in almora
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हवालबाग ब्लॉक के एक गांव में एक पिता ने गृह कलह के चलते अपने दस माह के बेटे को जबरन जहर पिलाकर खुद भी जहर गटक लिया। पिता और पुत्र को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


 हवालबाग ब्लॉक के दुलागांव रैलाकोट निवासी 27 वर्षीय युवक की शुक्रवार को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच आवेश में आकर युवक अपने दस महीने के इकलौते पुत्र को कमरे में ले गया और मासूम बच्चे को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन



इसके बाद उसने खुद भी जहर पी लिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले गए। जिला अस्पताल की डॉ. सना ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। युवक की हालत अधिक खराब है, जबकि बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed