फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father dies and son injured in taxi accident

Dehradun News: टैक्सी की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Sat, 14 Jun 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Father dies and son injured in taxi accident
निर्माणाधीन देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रही पंजाब नंबर की टैक्सी और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में सहसपुर थाना क्षेत्र के तिमली के बाइक चालक राजुल (30) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका 10 वर्षीय बेटा आहद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक विपरीत दिशा में आ रही थी। शुक्रवार सुबह हरबर्टपुर चौकी पुलिस को देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी और बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुची। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि बाइक चालक तिमली से आदुवाला किसी काम से जा रहा था। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसका बेटा आहद (10) के पैर में चोट आई थी। घायल बालक को धर्मावाला स्थित एक अस्पताल में भिजवाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आहद के पैर में फैक्चर है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। टैक्सी पंजाब नंबर की है। उसमें हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे चार यात्री सवार थे। बता दें कि पछवादून में ढाई माह में सड़क हादसों में 18 लोगों की माैत हो चुकी है। चार जून को फतेहपुर आसन नदी के पास लग्जरी कार और बाइक की टक्कर में कालसी निवासी पूनम देवी की मौत हो गई थी। वहीं, छह जून सेलाकुई में डंपर की चपेट में आकर हरदोई निवासी बाइक सवार श्रवण सिंह की मौत हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed