बेटी की विदाई के कुछ घंटे बाद ही मातम में बदली खुशियां, पिता पर काल बनकर ऐसे आई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की विदाई अभी हुई ही थी कि सारी खुशियां मातम में बदल गई है। पिता के शव को देख बेटी का बुरा हाल हो गया।
असम राइफल्स के पूर्व सैनिक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पूर्व सैनिक ने मंगलवार सुबह ही बेटी को विदा किया था।
शहर से लगे नायकगोठ गांव निवासी पूर्व सैनिक खड़क सिंह (72) की बेटी संतोषी की सोमवार रात बारात आई। सुबह बेटी की बारात को विदा करने के बाद खड़क सिंह नौ बजे लापता हो गए थे।
परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति विचई गांव के पास टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है।
खड़क सिंह की खोज में जुटे परिजन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तो देखा कि अस्पताल में भर्ती घायल खड़क सिंह ही हैं। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन खड़क सिंह को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया कि खड़क सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।