{"_id":"6293264d26ea313ec9581f59","slug":"father-committed-suicide-hurt-by-beating-in-front-of-children-father-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: बच्चों के सामने सरेआम पिटाई से आहत पिता ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम, आरोपी दंपती फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: बच्चों के सामने सरेआम पिटाई से आहत पिता ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम, आरोपी दंपती फरार
Sun, 29 May 2022 01:26 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 29 May 2022 01:26 PM IST
सार
बंटी पड़ोस में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जहां स्थानीय दंपती से उसका कुछ विवाद हो गया। घर लौटा तो आरोपी दंपती ने घर में घुस कर सभी के सामने फिर मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी पार्टी में विवाद के बाद पड़ोस के दंपती ने युवक की सरेआम पिटाई कर दी। इसके बाद युवक घर आ गया। आरोप है कि घर पहुंच कर आरोपियों ने फिर से युवक के साथ मारपीट की जिससे आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अयूब खान उर्फ बंटी शुक्रवार को पड़ोस में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां स्थानीय दंपती से उसका कुछ विवाद हो गया। घर लौटा तो आरोपी दंपती ने घर में घुस कर सभी के सामने फिर मारपीट की। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
आरोपी दंपती मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पत्नी उसे कमरे में बुलाने गई तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैम्प थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Internet Speed : केदारनाथ धाम में अब सरपट दौड़ेगा इंटरनेट, आसानी से हो सकेगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
युवक के पिता मेराजुद्दीन का आरोप है कि बच्चों और परिजनों के सामने मारपीट से आहत होकर बेटे ने खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।