फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father commit suicide because of six day old daughter disease

छह दिन की बेटी की बीमारी से परेशान पिता से सहन नहीं हुआ दुख और दे दी जान

Mon, 01 Apr 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
father commit suicide because of six day old daughter disease
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिर्फ छह दिन पहले जन्मी बीमार बच्ची के पिता ने अवसाद में जंगल में पेड़ से लटककर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मृतक के ससुर का कहना है कि बीमार नवजात को हल्द्वानी के एसटीएच में आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन


एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि नवजात को वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया है। कहा कि नवजात की हालत चिंताजनक है। वहीं मृतक के ससुर का कहना है कि बेटी की बीमारी से अवसाद में दामाद ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। 

विज्ञापन

चौकीदार ने दी सूचना

कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि रविवार सुबह पवन फार्म के पास शीशम के पेड़ पर एक व्यक्ति का फंदा लगाकर जान देने की सूचना चौकीदार ने दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से मिले मोबाइल की मदद से उसकी शिनाख्त स्नेह मिश्रा (32) पुत्र रामबली निवासी ग्राम मलघन थाना रायपुरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश, हाल निवासी पुरानी कॉलोनी चीनी मिल किच्छा के रूप में हुई। कोतवाल के अनुसार स्नेह मिश्रा कुछ माह से चीनी मिल में अपनी ससुराल में रहकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। 

26 मार्च को हुआ बेटी का जन्म

बताया कि बीते मंगलवार (26 मार्च 2019) को उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। स्नेह मिश्रा के ससुर धनुषधारी त्रिपाठी ने बताया कि समय से पहले बेटी के जन्म होने और बीमार होने पर उनका दामाद अवसाद में रहने लगा था।

उन्होंने बताया कि नवजात को सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। बताया कि उनका दामाद शनिवार सुबह घर से निकला था, जो कि घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed