{"_id":"5a2377834f1c1bc1678bf4e6","slug":"father-arrested-for-firing-at-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप ही नहीं देख सका बेटी की खुशियां, शादी में मचाया ऐसा कोहराम कि पुलिस ने धर दोबचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ही नहीं देख सका बेटी की खुशियां, शादी में मचाया ऐसा कोहराम कि पुलिस ने धर दोबचा
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
Updated Sun, 03 Dec 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही बेटी की शादी में एक पिता ने ऐसा कोहराम मचाया, जिसकी कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। शादी में ऐसा कुछ घटा की पुलिस ने बाद में पिता को धर दबोचा।
विज्ञापन
बेटी के विवाह समारोह की रस्म शुरू करने के लिए आयोजित गणेश पूजन में पुरोहित बालकृष्ण तिवारी को गोली मारने वाला आरोपी शनिवार को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बीती 27 नवंबर को वार्ड संख्या दो में सरस्वती देवी की बेटी की शादी की रस्म शुरू करने के लिए घर में गणेश पूजन समारोह चल रहा था। सरस्वती देवी का पति चंदन बसनाल अवैध तमंचा लेकर समारोह में पहुंचा।
विज्ञापन
तमंचे से निकली गोली पुरोहित बालकृष्ण तिवारी को लग गई। गोली तिवारी के जबड़े में जा घुसी। उनका इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुरोहित को गोली मारकर हो गया था फरार
Firing
आरोपी गोली मारकर फरार हो गया था। शनिवार को मुखबिर ने पुलिस को आरोपी चंदन के नकुलिया चौराहे पर घूमने की सूचना दी। एसआई जावेद मलिक मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चंदन को गिरफ्तार कर लिया।
चंदन के पास से 32 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। उसे आईपीसी की धारा 307 व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत खटीमा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल जगदीश लोहनी, महेंद्र डंगवाल आदि थे।
चंदन के पास से 32 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। उसे आईपीसी की धारा 307 व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत खटीमा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल जगदीश लोहनी, महेंद्र डंगवाल आदि थे।