फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fasad policy: Pithoragarh will now have houses in one design and same color

फसाड़ नीति: पिथौरागढ़ में अब एक डिजाइन और एक ही रंग के होंगे सभी के मकान

Fri, 28 Feb 2020 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Feb 2020 11:23 AM IST
सार

  • फसाड़ नीति के तहत लोगों को भवन बनाने के लिए भी मिलेगी छूट 
  • सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एक ही आकार के बोर्ड लगेंगे 

विज्ञापन
Fasad policy: Pithoragarh will now have houses in one design and same color
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

फसाड़ नीति के तहत अब पिथौरागढ़ में एक ही डिजाइन और एक ही कलर के मकान बनेंगे। डीडीए ऐसे लोगों को भवन बनाने के लिए छूट भी देगा। इसके साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एक ही आकार के बोर्ड भी लगेंगे। 

विज्ञापन


फसाड़ नीति के तहत अब नगरीय क्षेत्रों में बनने वाले मकानों का बाहरी आकार एक जैसा होगा। ऐसे भवन स्वामियों को मकानों की ऊंचाई के लिए छूट भी दी जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में विशेषकर मुख्य मार्गों से लगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, होटल, दुकान और आवासीय मकान के बाहरी आवरण को वास्तुकला के अनुरूप एकसमान किया जाएगा।
विज्ञापन

 

1045 भवनों के हुए नक्शे पास 

इसका मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों के सौंदर्य में विस्तार करना है। डीडीए के एई भीम सिंह ने बताया कि जबरन किसी भी मकान के आकार एक डिजाइन के नहीं बनाए जाएंगे। यह सब लोगों की सहमति से किया जाएगा।

डीडीए लागू होने से अब तक जिले भर में 1045 भवनों के नक्शे पास हो गए हैं। एनएच और एसएच से 200 मीटर ऊपर-नीचे मकान बनाने वाले लोगों को नक्शा पास कराना अनिवार्य है। अगर कोई भी मकान बिना नक्शा पास कराए बनेगा तो डीडीए उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। 

150 लोगों को जारी हुए नोटिस

डीडीए ने बिना प्लान पास कराए मकान बना रहे 150 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। प्लान पास नहीं कराने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed