फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers were given information about crop insurance schemes

Dehradun News: किसानों को फसल बीमा योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Tue, 06 May 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about crop insurance schemes
उद्यान विभाग कार्यालय साहिया में सोमवार को एक दिवसीय खरीफ बीमा पाठशाला आयोजित की गई। इसमें किसानों को नकदी फसलों की बुआई, फसलों में लगने वाली बीमारियां और फसल बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय कृषि बीमा कंपनी के समन्वयक अजय चौहान ने बताया कि जौनसार बाबर क्षेत्र में अधिकतर कृषि आसमानी वर्षा पर निर्भर रहती है। इससे यहां की अधिकतर फसलें या तो सूखे के कारण सूख जाती हैं या अधिक वर्षा होने से खराब हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस समय अदरक, आलू, टमाटर, हरी मिर्च सहित कई नकदी फसलों का बीमा भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की ओर से कराया जा रहा है। ताकि, किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने बताया कि यहां के किसानों को फसली बीमा से संबंधी जानकारी बहुत कम है। उन्होंने इसकी जानकारी देकर किसानों को इसका लाभ लेने की सलाह दी। इस मौके ग्राम प्रशासक नेपाल सिंह नेगी, उद्यान विभाग की सुपरवाइजर प्रियांका, नरेश चौहान, बच्चन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह राय, विजय जोशी, कुंदन सिंह चौहान, अमर सिंह तोमर, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed