फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers suffered heavy loss due to road blockade for 18 hours

Dehradun News: 18 घंटे तक मार्ग बाधित रहने से किसानों को हुआ भारी नुकसान

Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffered heavy loss due to road blockade for 18 hours
भूस्खलन के चलते आए भारी मलबे के कारण साहिया-क्वानू मोटर मार्ग करीब 18 घंटे बाधित रहा। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। टमाटर समेत अन्य नकदी फसलें समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच सकी। दसऊ गांव चालदा महाराज के दर्शन करने जा रहे लोग भी परेशान हुए।
विज्ञापन

बीते बुधवार की शाम पांच बजे तारली खड्ड के समीप भूस्खलन के चलते भारी मलबा सड़क पर आ गया था। अधिक मलबा होने की वजह से लोेक निर्माण विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग करीब 40 से अधिक गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन




सड़क बंद होने से ग्रामीणों के साथ ही दसऊ गांव चालदा महाराज के दर्शन करने जा रहे लोगों को सड़क खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब 18 घंटे बाद सुबह 11 बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। नकदी फसलें भी देरी से मंडी तक पहुंची। शिक्षक और छात्र भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दौलत सिंह चौहान, ज्ञान सिंह तोमर, सूरत सिंह चौहान, कुंदन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह तोमर आदि ने बताया कि सड़क बाधित रहने से टमाटर, हरा धनिया, शिमला मिर्च आदि की फसल समय से मंडियों तक नहीं पहुंच पाई। अच्छा दाम मिले इसके लिए किसान विकासनगर और देहरादून की मंडी में अपनी फसल बेचते हैं।


सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी, लेकिन लगातार पत्थर और मलबा आने की वजह से सड़क खोलने का कार्य शुरू नहीं हो सका। सुबह होते ही जेसीबी लगा दी गई थी। सड़क को खोल दिया गया है। - प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड साहिया


मलबा आने से 39 सड़कें बंद

मलबा आने से चकराता डिविजन के अंतर्गत दारागाड कथियान, चकराता लाखामंडल, पुरोडी रावना डामठा, पुरोडी हयो टगरी, कोटी कनासर, रायगी कुल्हा, अणु चिल्हाड़ समेत 15 सड़कें बंद हैं। साहिया डिविजन अंतर्गत हमराऊ मसराड, बिजऊ कुईथा खतार, समरजैंस, डाडुवा कितरौली, फेडूलानी मलेथा, मंगरोली होडा समेत 9 सड़कें बंद हैं। कालसी डिविजन अंतर्गत प्यूनल, खारसी, मेघाटू, दमन दसऊ, लेल्टा मंडोली, डिमिच, कुनैन, कोटा बैंड पंजिया समेत 13 सड़के बंद हैं। लोनिवि निर्माण खंड देहरादून अंतर्गत दो मोटर मार्ग यमुना पुल हाथी पांव और लांघा बिन्हार बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed