फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers Protest in Uttarakhand: Kisan Morcha announces to defeat BJP in State

किसान आंदोलन: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भाजपा को हराने का एलान, गरमाई उत्तराखंड की सियासत

Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

सियासी जानकारों के मुताबिक किसान आंदोलन 25 विधानसभा सीटों पर असर डाल सकता है। बेशक अभी तक उत्तराखंड में किसान आंदोलन का असर पर्वतीय जिलों में नहीं है, लेकिन मैदान और तराई वाले हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंदोलन का कुछ-कुछ असर है।

विज्ञापन
Farmers Protest in Uttarakhand: Kisan Morcha announces to defeat BJP in State
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

किसानों का आंदोलन विधानसभा चुनाव की सियासत को गरमा सकता है। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को हराने का एलान किया है। विधानसभा में वोटों की चोट करने की उसकी घोषणा से उत्तराखंड की सियासत में हलचल है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जहां मोर्चा के एलान को हाथों हाथ लिया है तो वहीं भाजपा रक्षात्मक नजर आ रही है। पार्टी का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों की दोगुनी आय के लिए अब तक जो किया है, उसके हिसाब से पार्टी को यूपी और उत्तराखंड विस चुनाव में पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन


तीन मैदानी जिलों में 25 सीटों पर असर
सियासी जानकारों के मुताबिक किसान आंदोलन 25 विधानसभा सीटों पर असर डाल सकता है। बेशक अभी तक उत्तराखंड में किसान आंदोलन का असर पर्वतीय जिलों में नहीं है, लेकिन मैदान और तराई वाले हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंदोलन का कुछ-कुछ असर है। हरिद्वार जिले में शहर को छोड़कर बाकी सभी सीटें किसान बहुल हैं। ऐसी देहरादून में चार, ऊधमसिंह नगर में नौ व नैनीताल में तीन सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार:  11 सीटें हैं, जिनमें से आठ भाजपा के कब्जे में हैं। इनमें हरिद्वार शहर को छोड़कर बाकी सभी सीटें किसान बहुल हैं।
देहरादून : 10 सीटें हैं, इनमें से ऋषिकेश, डोईवाला, सहसपुर और विकासनगर विधानसभा किसान बहुल है।
ऊधमसिंहनगर : जिले की सभी विधानसभा सीटें किसान बहुल है।
नैनीताल : लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों का प्रभाव है।

तीन जिलों में किसानों की संख्या

देहरादून में                60,373
हरिद्वार में                  87,950 
ऊधमसिंह नगर में       94,677
प्रदेश में कुल किसान : 19,45,674
स्रोत: अर्थ एवं संख्या विभाग

मैं खुद किसान हूं, लेकिन कुछ लोग किसानों को वोट मानकर काम कर रहे हैं। हम किसानों को अंग मानकर काम कर रहे हैं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सरकार पूछ रही है कि कोई कमी है तो बताएं। किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चिंतित हैं, किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री

कांग्रेस किसानों की मांगों का समर्थन करती है। पार्टी किसानों के मुद्दे उठाती रही है। केंद्र ने जो कानून पास किए हैं, उसका हम पहले भी विरोध कर रहे थे और आज भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस किसानों के बीच जा रही है। विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा को कड़ा जवाब देंगे।
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में कई निर्णय लिए। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। हमें किसानों का पूरा आशीर्वाद मिला है, आगे भी पूरा आशीर्वाद मिलेगा। केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों के हित में हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed