फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmers protest against shugar mill

गन्ना भुगतान कराने को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
farmers protest against shugar mill
देहरादून। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद किसानों का गन्ना भुगतान को इंतजार लंबा हो गया है इसके विरोध में अब किसान प्रदर्शन पर भी उतारु है। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा पदाधिकारियों ने कहा कि डोईवाला गन्ना मिल का पेराई सत्र समाप्त हुए लगभग दो माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक लगभग 49 करोड़ रुपए बकाया है, जो कुल भुगतान का लगभग 56 फीसदी है। इसमें अकेले डोईवाला सोसाइटी का लगभग 22 करोड़ 74 लाख रुपये शामिल है। पदाधिकारियों ने डोईवाला शुगर मिल के अधिशाषी अधिशासी निदेशक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण गेहूं की फसल को चौपट हो गई है अब किसान धान की रोपाई भी धन की कमी के कारण नहीं कर पा रहा है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण , जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह व जिला सचिव कमरुद्दीन ,वरिष्ठ किसान नेता  राजेन्द्र पुरोहित के अलावा किसान सभा डोईवाला मण्डल के सचिव याक़ूब अली, क्रेशन सिंह, फूल सिंह ,अनूप पाल आदि शामिल थे ।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed