{"_id":"594187df4f1c1b2f7b8b4681","slug":"farmers-loan-will-not-be-forgiven-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM का बयान, कहा उत्तराखंड में किसानों का कर्ज नहीं होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM का बयान, कहा उत्तराखंड में किसानों का कर्ज नहीं होगा माफ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, लिहाजा सरकार किसानों का कर्ज माफ करने जैसा कोई एलान नहीं करेगी। किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण जरूर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार एलान कर चुकी है कि लघु और सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक का ऋण दो फीसदी ब्याज दर पर दिया जाएगा। विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
सरकार की कोशिश है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों। इसके लिए उनको कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा दी जा रही है। छोटे और सीमांत किसान अपनी आवश्यकता के मुताबिक ऋण ले सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराएगी। किसानों को मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी राज्य सरकारों को अपने संसाधनों से किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा है, और प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसे नहीं कि वह किसानों के कर्ज का बोझ उठा सके।