फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer will do shav aasan on international yoga day

21 जून को मोदी लखनऊ में करेंगे योग, यहां किसान करेंगे शवासन, जानिए पूरा मामला

Mon, 19 Jun 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 Jun 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
farmer will do shav aasan on international yoga day
demo pic - फोटो : demo

भारतीय किसान यूनियन ने किसान महाकुंभ के तीसरे द‌िन समापन के मौके पर केंद्र सरकार के ख‌िलाफ मोर्चा खोलने का एलान क‌‌‌िया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर योग करने की बात कही।

विज्ञापन


उनका यह सम्मेलन रोडीबेलवाला बंगाली कोठी वीआईपी घाट पर चल रहा था। समापन के बाद सभी क‌िसानों ने गंगा स्नान कर उग्र आंदोलन करने का संकल्प ल‌िया। उन्होंने यह भा क‌‌ि 31 जुलाई को लखनऊ में महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें क‌ि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में विशाल योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। किसान महाकुंभ में पहुंचे कई राज्यों के किसान नेताओं ने मध्य प्रदेश में किसानों की हत्या पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी किसान की आत्महत्या को गंभीर मामला मानते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग उत्तराखंड सरकार से की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जताएंगे व‌िरोध

farmer will do shav aasan on international yoga day

हरिद्वार के गंगा तट पर चल रहे किसान महाकुंभ के दूसरे दिन कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई। लालकोठी परिसर में हुई बैठक में किसानों ने मोदी सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे चौड़े वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने तीन साल में किसानों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया।

कहा तो यह गया था कि फसल पर आने वाली लागत से ज्यादा कीमत सरकार किसान को उपलब्ध कराएगी, लेकिन स्थिति यह है कि किसान लागत जितना मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड सहित पूरे देश में कर्ज में डूबे किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।

कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि 21 जून को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कई मंत्री आसन कर योग दिवस मना रहे होंगे, तब देश भर के किसान अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर उतरकर सरकार के खिलाफ योग मनाएंगे। आत्महत्या कर रहे किसानों की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने के लिए शव आसन कराएंगे और खुद को मृत घोषित किया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed