पिता संग खेती करने के बाद भी मेरिट में आया नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की चकाचौंध से दूर उत्तराखंड में चमोली जिले के भेंटी गांव में किसान सब्बर सिंह के छोटे बेटे महावीर ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में 90.40 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में 16वीं रैंक प्राप्त की है।
महावीर को मेरिट में आने की सूचना मंगलवार को अमर उजाला ने दी। हर रोज जीआईसी घाट पहुंचने के लिए छह किमी की दूरी पैदल नापने के बावजूद महावीर ने घर का पूरा ख्याल रखा। पिता के साथ खेतों में हल भी लगाया। उन्होंने हाईस्कूल में भी 82 फीसदी अंक हासिल किए थे।
अब इंटर में महावीर ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। वह इंजीनियर बनकर देश में अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। महावीर के पिता सब्बर सिंह और माता कमला देवी खेती कर परिवार की आजीविका चलाते हैं।
महावीर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। दिनभर खेतों में काम करने वाले माता-पिता से महावीर को मेहनत करने की सीख मिली।
महावीर ने बताया कि हर दिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करने के साथ ही वह विद्यालय में पढ़ाए हर एक चेप्टर का घर पर रिविजन करते थे। महावीर के पिता सब्बर सिंह का कहना है कि महावीर का सपना इंजीनियर बनना है। वह छोटी उम्र से ही मेहनती और लगनशील रहे।
मुश्किलों में पढ़ाया, बच्चों ने भी कर दिखाया
उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कई बच्चों ने अभावों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है। माता-पिता ने उन्हें मुश्किलों में पढ़ाया तो बच्चों ने भी माता-पिता की उम्मीदों को पंख लगाए हैं।
गांधी इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र जगदीश जोशी ने 84.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मूल रूप से गौरछों चकराता के रहने वाले जोशी के पिता रामू जोशी खेती करते हैं, जोशी के गणित में 99 फीसदी अंक हैं।
सात भाईयों में छठे नंबर के जोशी के मुताबिक उनके पिता ने अभावों में उन्हें पढ़ाया है, जो एयर फोर्स में अफसर बनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे। इसी विद्यालय के अनुराज के इंटर में गणित विषय में 99 फीसदी अंक हैं।
गोकुल उत्तरकाशी निवासी अनुराज के पिता रणवीर सिंह चौहान बेटे की इस सफलता से बेहद खुश हैं। इसी विद्यालय के सचिन के इंटर में 77 एवं अखिलेश ने 74 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, एमकेपी इंटर की शैली जैदी ने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं।
शैली के गणित में 98 प्रतिशत अंक हैं। शैली के पिता मोहम्मद हैदर मजदूरी करते हैं। इसके अलावा 10 वीं में 62.6 फीसदी अंक लाने वाले प्रशांत के पिता चेतराम सहस्त्रधारा रोड में सब्जी की ठेली लगाते हैं।