फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer gajendra's ashes passed in Ganges

हरिद्वारः गंगा में प्रवाहित की गईं गजेंद्र की अस्थियां

Mon, 27 Apr 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 27 Apr 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
farmer gajendra's ashes passed in Ganges

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान खुदकुशी करने वाले राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह का अस्थि कलश रविवार को हरिद्वार पहुंचा। बेटे और भाई ने वैदिक विधि विधान के साथ अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।

विज्ञापन


रविवार को मृतक किसान का अस्थि कलश लेकर मझला भाई विजेंद्र सिंह एवं बेटा धीरेंद्र सिंह यहां सुभाष घाट पर बाबरी भवन में अपने पुरोहित श्याम सुंदर शर्मा की गद्दी पर पहुंचे। शर्मा एवं उनके बेटे प्रवीण के निर्देशन में नाईसोता घाट पर अस्थियां गंगा में विसर्जित कराई गई।
विज्ञापन


उनके साथ भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल सिंह, मेहर सिंह, राघवेंद्र सिंह समेत अनेक किसान भी पहुंचे थे। देर शाम वे जोधपुर बाड़मेर एक्सप्रेस से वापसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकदम शांत रहा बेटा
गजेंद्र सिंह की तीन संताने हैं। सबसे बड़ी बेटी मेघा है। दूसरे नंबर पर पुत्र धीरेंद्र है और तीसरा राघवेंद्र है। पिता की अस्थियां लेकर पहुंचा धीरेंद्र बहुत शांत नजर आया। वह बस कर्मकांड में ही तल्लीन रहा। पूछने पर पिता की मौत को लेकर कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed