फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmer Ate Poison Against Electricity Bill one lakh rupees fine in roorkee

रुड़की: धरने पर बैठे किसान ने खाया जहर, बिजली बिल में जोड़े एक लाख के जुर्माने के खिलाफ उठाया कदम

Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer Ate Poison Against Electricity Bill one lakh rupees fine in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ऊर्जा निगम विजिलेंस की ओर से लगाए गए जुर्माने की रकम करने को लेकर धरना दे रहे किसानों में से एक किसान ने मंगलवार को जहर खा लिया। वह अपने घर से चूहे मारने की दवा साथ लेकर आया था। बिजली के बिल में जोड़ी गई एक लाख की जुर्माना राशि के खिलाफ उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


हालांकि समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण दवा ज्यादा असर नहीं कर सकी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद किसान फिर धरना स्थल पर पहुंच गया। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर सीओ भी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में बिजली बिल की जांच को कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए। जेएम नितिका खंडेलवाल के भरोसे पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले बीते सोमवार भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने सैकड़ों किसानों के साथ डीजीएम कार्यालय पर धरना शुरू किया था। उनकी मांग थी कि विजिलेंस की तरफ से किसानों पर लगाए गए जुर्माने की रकम को कम किया जाए। इसके साथ ही वह नए मोटर एक्ट की भी मुखालफत कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर धरनारत किसानों ने दोपहर के समय अपने साथी एक किसान जाहिद निवासी जबरदस्तपुर को डीजीएम के नाम संबोधित एक पत्र को हाथ में लिए बेहोश हालत में देखा। किसानों ने प्रशासन को मामले की सूचना देते हुए रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता विजय शास्त्री ने बताया कि अब किसान की हालत लगभग सामान्य है। 

शास्त्री के मुताबिक ने बताया कि किसान के हाथ में मिले पत्र में जाहिद ने ऊर्जा निगम की विजिलेंस के द्वारा उस पर लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने को गलत ठहराया है। इसी के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।  देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल भी धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बिजली बिलों को कैंप लगाकर सही कराए जाने समेत अन्य समस्याओं के भी जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


इसके बाद किसानों ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। इस मौके पर संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, बीर सिंह, रवि कुमार, बबलू, अशोक, बालेंद्र, सुक्रमपाल, चमन लाल शर्मा, विक्की राठी, अंशुल, अरशद, राजेंद्र, प्रवीण, मेजर राणा, रोहित चौधरी, दीपक ठाकुर, बिंदर, सोहनवीर, इमरान, इरफान, मनोज, अंजीम, नीटू आदि मौजूद रहे।

किसान ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही गांव में कैंप लगाकर बिजली आदि के बिलों की भी जांच कराई जाएगी। 
चंदन सिंह बिष्ट, सीओ, रुड़की

किसान के द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बाबत जानकारी मिली है। किसान पर कुछ जुर्माना आदि लगाया गया है। मामले को दिखवाया जा रहा है। 
अमित कुमार, डीजीएम (ऊर्जा निगम), रुड़की 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed