फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farewell and felicitation program of the outgoing board

Dehradun News: हर बाधा को किया दूर, तब पटरी पर आई हरबर्टपुर नगरपालिका

Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farewell and felicitation program of the outgoing board
Iविधायक ने की बोर्ड और अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसाI
विज्ञापन


नगरपालिका हरबर्टपुर के निवर्तमान बोर्ड का विदाई और सम्मान कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि शुरुआती दौर में निकाय काफी अव्यवस्थित और अस्थिर था। निकाय के कार्यों और विकास में बाधा पैदा कर रहे लोगों को दूर रखकर व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। दलगत राजनीति को किनारे कर विकाय कार्य के लिए सभी का सहयोग किया।



शनिवार को कार्यालय सभागार में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड का विदाई और सम्मान कार्यक्रम हुआ। मुख्य अथिति विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि अगर राजनीतिक पद का कार्यकाल निर्धारित नहीं होता तो जनप्रतिनिधियों को कोई क्यों पूछता। राजनीति एक समाजसेवा है। इसके लिए कुर्सी की नहीं बस पूरे मनोयोग से कार्य करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन




विधायक ने कहा वह सही काम, सही समय और सही व्यक्ति के सिद्धांत पर वह काम करते हैं। उन्होंने सभी निवर्तमान सभासदों को भी इसी सिद्धांत पर कार्य करने का गुरुमंत्र दिया। कहा कि कोई किसी भी दल से जुड़ा हो, वह विकास कार्य में सभी का सहयोग करते हैं। वहीं, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वह प्यार दो प्यार लो के सिद्धांत पर काम करते हैं। चाहे सरकार उनकी नहीं थी, लेकिन सभी ने पूरा सहयोग किया। विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने लगातार सहयोग बनाए रखा। विधायक ने बोर्ड और सभासदों के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iइनको किया सम्मानितI



पूर्व चेयरमैन बीना शर्मा, अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट, निर्वतमान सभासद पम्मी देवी, विपुल अग्रवाल, अखिल गोयल, गुलिस्ता, राजेंद्र प्रसाद पटेल, सुबीर कुमार दास, नीरज थापा, उषा भट्ट, मेघश्याम शर्मा, प्रमोद गुप्ता आदि को विधायक और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने सम्मानित किया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने मल्यापर्ण कर और स्मृति चिह्न भेंटकर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed