फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family four member killed in car accident

दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मच गया कोहराम

Sat, 21 Oct 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/बिहारीगढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/बिहारीगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
family four member killed in car accident
car accident in biharigarh - फोटो : amar ujala

दीपावली पर सहारनपुर से भूमिया पूजन कर देहरादून लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनकी पत्नियां शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर मोहंड के पास देहरादून पर्वतीय डिपो की बस की टक्कर से उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को दून स्थित आवास पर लाया गया। बाद में गमगीन माहौल में लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


देहरादून के इंजीनियर एनक्लेव के फेस टू निवासी और एफआईआर से सेवानिवृत्त फकीर चंद (65) अपनी पत्नी सुशीला शर्मा (58), भाई शिव कुमार (62) और उसकी पत्नी कमलेश शर्मा (55) के साथ दीपावली पर भूमिया पूजन करने बड़गांव (सहारनपुर) के अंबेहटा चांद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में भूमिया पूजन कर परिवार कार से घर लौट रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली हाईवे पर मोहंड के पास सामने से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने से की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए और कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार शिव कुमार चला रहा था। यात्रियों से भरी बस भी सड़क किनारे के जंगल में उतर गई।

शवों को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

family four member killed in car accident
road accident in biharigarh
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और खासी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।

फकीरचंद के बेटे की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सहारनपुर में पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित आवास पर लाया गया, जहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। लक्खीबाग स्थित शमशान घाट पर नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा विधायक हरवंश कपूर, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, टपकेश्वर महादेव के महंत, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, प्रीतम सिंह, कालिंदी एनक्लेव नागरिक वेलफेयर सोसायटी कांवली के सचिव अनंत आकाश के अलावा एसपी सिटी प्रदीप राय समेत बड़ी संख्या में लोग इस दौरान मौजूद रहे।

मातम में बदल गई दीपावली की खुशियां
मोहंड के पास हादसे में दो भाइयों और उनकी पत्नियों की मौत से परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।। करीब दस साल पहले रिसर्च ऑफिसर पद से सेवानिवृत्ति पाने वाले फकीर चंद अपने परिवार के साथ वसंत विहार के इंजीनियर्स एनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहते है। शिव कुमार भी इसी साल सेवानिवृत्त हुए थे। इनका परिवार कालिंदी एनक्लेव में रहता है।

फकीर चंद के दो बेटे संजय शर्मा, सुनील शर्मा और एक बेटी है। शिव कुमार के एक बेटे संदीप और दो बेटियां कल्पना और सोनिका बताई गई हैं, जो शादी-शुदा हैं। हर साल की तरह दोनों भाई पत्नियों के साथ भूमिया पूजन करने पैतृक गांव गए थे। फकीर चंद के बेटे संजय शर्मा के मुताबिक, साढ़े ग्यारह के करीब पिता को फोन किया था, मगर फोन नहीं लगा था। सोचा था कि मोहंड के बीच होने के कारण नेटवर्क नहीं होने से फोन नहीं लग रहा होगा। करीब पौन घंटे बाद फोन आया कि उनके पिता की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गई। मौके पर पहुंचकर सच्चाई का पता लगा तो परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed