फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family eight member death from unknown disease

अज्ञात बीमारी से एक परिवार के आठ लोगों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Mon, 16 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी(हरिद्वार) Updated Mon, 16 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
family eight member death from unknown disease
स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी ही नहीं
नसीरपुरकलां गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से चार साल में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


एक और बच्चे में भी वैसी ही बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं जिनसे परिवार के आठ लोगों की मौत हुई है। इस अज्ञात बीमारी से गांव में भी दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी ही नहीं है।

मृतक में शामिल लोगों की पहले भूख बंद हुई फिर खून की उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद इनकी मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण शहीद के 11 बच्चे थे। इनमें छह बेटे और पांच बेटियां थी। अज्ञात बीमारी से शहीद, उसके दो बेटों, तीन बेटियों, एक पोता और एक पोती की मौत हो गई है।
विज्ञापन

 

बीमारी के लक्षण पकड़ में नहीं आए

family eight member death from unknown disease
बीमारी का सही पता नहीं चल पाया
विधवा रूखसाना ने बताया कि उसका बेटा शाकिर (14) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। इस दौरान उसे खून की उल्टियां हुई।

उसे कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन शाकिर की बीमारी का सही पता नहीं चल पाया। उसकी हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार रात शाकिर की मौत हो गई। रुखसाना का कहना है कि उसका दूसरे बेटा शाकिब (12) भी अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं।

चार साल में उसके परिवार में इस अज्ञात बीमारी से पति समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। प्राथमिक उपचार करने वाले क्षेत्र के एक चिकित्सक का कहना है कि इस परिवार के बीमार लोगों का उन्होंने भी इलाज किया था, लेकिन बीमारी के लक्षण पकड़ में नहीं आए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके गेरौला का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed