फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Faker caught cheating in the name of giving tea franchise

चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगने वाला दबोचा

Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Faker caught cheating in the name of giving tea franchise
देहरादून। दून निवासी एक व्यक्ति को चाय की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुनील कपूर निवासी ईसी रोड ने मैसर्स जोन-8 टी वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट के माध्यम से कंपनी के कथित मैनेजर देवर्षि वंदोपाध्याय से संपर्क किया था। दोनों के बीच फ्लेवर्ड चाय की फ्रेंचाइजी को लेकर करार हुआ। इसके लिए वंदोपाध्याय ने सुनील कपूर से 18.34 लाख रुपये अलग अलग खातों में जमा कराए। इसके बाद वंदोपाध्याय ने इनमें से एक-डेढ़ लाख रुपये का तो काम किया, लेकिन इसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद सुनील ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को देवर्षि वंदोपाध्याय निवासी पॉकेट के-8, सीआर पार्क नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वंदोपाध्याय ने फर्जी आईडी से बैंक खाते खुलवा करवाकर रकम जमा कराई थी। पुलिस आरोपी देवर्षि वंदोपाध्याय के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed