Fake News: वायरल हुई दून में इन्वेस्टर समिट के दौरान इंटरनेट बंद रहने की खबर, पुलिस ने बताया भ्रामक
Dehradun News: पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए इस तरह की खबरों को भ्रामक बताया। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में आगामी आठ और नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं। वायरल खबरों में कहा जा रहा है कि समिट के दौरान आगामी दस दिसंबर तक देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए इस तरह की खबरों को भ्रामक बताया। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
Uttarakhand Cabinet: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए देना होगा ऑटोमेटिक टेस्ट, पड़ेगा 100 रुपये महंगा
पुलिस का कहना है कि 'इस तरह के मैसेज पूर्णत: भ्रामक हैं व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं कर रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही करेगी।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है।
कृपया अफवाहों से बचें और बिना सत्यता जाने, किसी भी खबर को शेयर न करें। #UttarakhandPolice @DehradunPolice @ANINewsUP pic.twitter.com/tJGSD5cmHQ— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) December 5, 2023