फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Medicine case in Roorkee: Lawsuit Filed on bjp leader brother and two other

नकली दवाई मामला: भाजपा नेता के भाई समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, गोदाम और मशीनें की सील

Tue, 03 Mar 2020 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Mar 2020 06:54 PM IST
सार

  • औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम, धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई
  • ड्रग विभाग ने चारों मशीन, गोदाम किए सील, छह दवाओं के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
Fake Medicine case in Roorkee: Lawsuit Filed on bjp leader brother and two other
नकली दवाएं पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में नकली दवा की फैक्टरी पकड़ने जाने के मामले में भाजपा नेता के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, ड्रग विभाग की टीम ने गांव के गोदाम के साथ ही बरामद हुई दवा बनाने वाली मशीनों को भी सील कर दिया। छह दवाओं के सैंपल भी जांच को लैब के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली विजिलेंस और हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में एक टीम ने चुड़ियाला गांव में घेर (पशुशाला) में छापा मारा था। टीम ने घेर में बने एक गोदाम से बड़ी मात्रा में नामी कंपनियों के नाम की नकली दवाइयां, रैपर और तीन मशीनें बरामद की थी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम ने करीब 50 पेटियों में भरी  20 से 25 लाख मूल्य की नकली दवाइयां कब्जे में लेकर सील लगाकर थाने में रखवा दी थी। जांच में सामने आया था कि फैक्टरी एक भाजपा नेता के भाई अपने दो पार्टनरों के साथ मिलकर चला रहे थे। फूड प्रॉडक्ट की आड़ में नकली दवाइयां तैयार कर बाहर सप्लाई की जाती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पराग त्यागी है भाजपा नेता का भाई

मंगलवार को मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा की ओर से भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पराग त्यागी पुत्र विपालत त्यागी निवासी चुड़ियाला, थाना भगवानपुर और बादर हयात पुत्र मोहम्मद इसाक निवासी लिंक रोड पावर हाउस के सामने खान आलमपुरा, जिला सहारनपुर और दिनेश चंद्रा पुत्र लाखन सिंह निवासी उसायनी, जिला फिरोजाबाद यूपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इनके खिलाफ औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम, धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जिस चुड़ियाला निवासी पराग त्यागी के खिलाफ फैक्टरी में नकली दवाई बनाने के मामले में केस दर्ज किया है, वह एक भाजपा नेता के भाई हैं। मामला उजागर होने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed