फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake doctor doing treatment in Tehri arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: टिहरी में इलाज कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, मामले में अब तक 13 लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस

Wed, 08 Feb 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Feb 2023 10:24 AM IST
सार

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में एक और फर्जी चिकित्सक की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में टिहरी में फर्जी बीएएमएस डिग्री से एक डॉक्टर की ओर से प्रैक्टिस का पता चला था।

विज्ञापन
Fake doctor doing treatment in Tehri arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस ने टिहरी में प्रैक्टिस कर रहे एक फर्जी बीएएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने वर्ष 1991 में बीईएमएस की डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2017 में आरोपी की मुलाकात इमलाख से हुई। इमलाख ने ही आरोपी को छह लाख रुपये में फर्जी बीएएमएस की डिग्री देने के साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण करवाया था।

विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ ने प्रदेश में फर्जी डॉक्टर डिग्री का खुलासा किया था। इसके बाद इसकी जांच पुलिस को सौंप दी थी। नेहरू कॉलोनी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस प्रकरण में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें फर्जी डॉक्टर और डिग्री बांटने वाले व भारतीय चिकित्सा परिषद के कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Fake Doctor Case: यूक्रेन तक फैला था फर्जी डिग्री का जाल, पुलिस गिरफ्त में खेल के मास्टरमाइंड ने किए कई खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में एक और फर्जी चिकित्सक की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में टिहरी में फर्जी बीएएमएस डिग्री से एक डॉक्टर की ओर से प्रैक्टिस का पता चला था। इसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार देर शाम फर्जी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मजगांव, थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को ग्राम सत्यों टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed