फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake doctor doing treatment in Tehri arrested

Dehradun News: टिहरी में इलाज कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Fake doctor doing treatment in Tehri arrested
फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस ने टिहरी में प्रैक्टिस कर रहे एक फर्जी बीएएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने वर्ष 1991 में बीईएमएस की डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2017 में आरोपी की मुलाकात इमलाख से हुई। इमलाख ने ही आरोपी को छह लाख रुपये में फर्जी बीएएमएस की डिग्री देने के साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ ने प्रदेश में फर्जी डॉक्टर डिग्री का खुलासा किया था। इसके बाद इसकी जांच पुलिस को सौंप दी थी। नेहरू कॉलोनी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस प्रकरण में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें फर्जी डॉक्टर और डिग्री बांटने वाले व भारतीय चिकित्सा परिषद के कर्मचारी शामिल हैं। मंगलवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में एक और फर्जी चिकित्सक की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में टिहरी में फर्जी बीएएमएस डिग्री से एक डॉक्टर की ओर से प्रैक्टिस का पता चला था। इसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सोमवार देर शाम फर्जी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मजगांव, थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को ग्राम सत्यों टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed