फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   factory destroyed due to fire

धूं-धूं कर जल उठी फैक्ट्री, पल भर में खाक हो गया करोड़ों का सामान

Wed, 14 Mar 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
factory destroyed due to fire
symbolic
रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक मिक्सी आदि घरेलू उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की खबर लगते ही आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जब तक भगवानपुर और रुड़की से अग्नि शमन की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक फैक्ट्री का अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


फैक्ट्री अधिकारियों के अनुसार आग के कारण करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है। मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में तैनात गार्ड ने धुआं उठता देखा। इस पर गार्ड ने मामले की सूचना फैक्ट्री के डायरेक्टर सुभाष कुमार को दी।
विज्ञापन


 

factory destroyed due to fire
fire
सुभाष कुमार ने मामले की जानकारी भगवानपुर अग्नि शमन के अधिकारियों को दी। जब तक अग्नि शमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थिति पर काबू पाने का प्रयास करते हुए अग्नि शमन के अधिकारियों ने रुड़की के अफसरों से भी गाड़ियों को भेजने की मांग की।

जिसके बाद रुड़की की गाड़ियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।  अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे पर पूरी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक फैक्ट्री का अधिकतर सामान नष्ट हो गया था।

फैक्ट्री के डायरेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है। अग्नि शमन के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की जानकारी मिल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed