फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facebook live

फेसबुक पर दी दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
facebook live
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड फिल्म, टेलिविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के बैनर तले कलाकारों ने फेसबुक पेज पर दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और दिवंगत कलाकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उफ़तारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि प्रदेश की आंचलिक भाषा, बोली और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक कलाकारों की सुध लेने की आवश्यकता है। कई लोक कलाकार अपना पूरा जीवन संस्कृति और बोली भाषा के संरक्षण में लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अलग-अलग मंचों पर उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाने का काम भी लोक कलाकार ही करते हैं। लेकिन अभी कोरोना लॉकडाउन के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरकार को इस वक्त कलाकारों की मदद करनी चाहिए ताकि वह आगे भी प्रदेश की कला संस्कृति के लिए काम कर सकें। पिछले कुछ समय के दौरान दिवंगत हुए वरिष्ठ गीतकार व गायक हीरा सिंह राणा, जीत सिंह नेगी, फिल्मकार अशोक मल्ल, अभिनेता जयपाल नेगी समेत कुल नौ कलाकारों का निधन हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी दिवंगत कलाकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, देश प्रदेश में गीत, संगीत, मंच, एल्बम व फिल्म के माध्यम से उत्तराखंडी लोक भाषा-संस्कृति के लिए कार्य कर रहे समस्त विधा के कलाकारों को सूचीबद्ध कर संयुक्त कलाकार डायरेक्टरी बनाने, सभी कलाकारों का जीवन बीमा करने और कलाकारों की आर्थिक सहायता के लिए नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed