{"_id":"5d0d09008ebc3e55df70e320","slug":"extreme-rainfall-warning-in-kumaun-storm-and-hail-storm-also-expected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! 23-24 जून को कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ में ओले तो मैदान में आंधी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! 23-24 जून को कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ में ओले तो मैदान में आंधी का अनुमान
Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में 23 और 24 जून को कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गढ़वाल के अधिकांश इलाकों में भी बारिश का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। विशेषकर नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
वहीं, गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिसकी अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बारिश और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। दिन में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में बारिश और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जिले में सुबह से धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। शाम चार बजे से बदरीनाथ सहित निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जबकि हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
घांघरिया से हालांकि बर्फबारी से पहले ही तीर्थयात्रियों का हेमकुंड साहिब जाना बंद हो गया था। गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में शाम चार बजे से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही।