फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Rainfall alert in uttarakhand in seven districts during monsoon 2019

सावधान! इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ तीर्थयात्री बरतें सतर्कता

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall alert in uttarakhand in seven districts during monsoon 2019
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून कुमाऊं मंडल के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। वहीं, भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। असामान्य मौसम या बहुत अधिक बारिश होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले में एसडीआरएफ को सतर्क किया

मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का प्रशासन अलर्ट हो गया है। रुद्रप्रयाग में एसडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है। हेमकुंड यात्रा में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने तीर्थयात्रियों से कहा है कि मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है, लिहाजा वे दोपहर दो बजे बाद गोविंदघाट और घांघरिया से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर न जाएं। 

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम को शासन से मिले निर्देशों के तहत रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक अलर्ट किया गया है। राजमार्ग समेत यात्रा पैदल मार्ग और केदारनाथ तक आपदा प्रबंध तंत्र को जरूरी आदेश दिए गए हैं, साथ ही एसडीआरएफ को भी सक्रिय रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा पूर्ववत चलती रहेगी, लेकिन मौसम खराब होेने की स्थिति में यात्रा के संचालन के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है।  

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बारिश

चमोली जिले में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इधर, मंगलवार शाम बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित जिले के निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में ठंड बढ़ गई है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग पर अभी भी हिमखंड जमे होने से तीर्थयात्रियों को समूह में तीर्थयात्रा पर जाने की सलाह दी है।

गोविंदघाट गुरुद्वारे  के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए तीर्थयात्रियों को एक दूसरे का सहारा बनकर तीर्थयात्रा पर जाने की सलाह दी जा रही है, साथ ही तीर्थयात्रियों को दोपहर दो बजे बाद गोविंदघाट और घांघरिया से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए साफ इनकार कर दिया गया है।

उच्च हिमालयी में हुआ हिमपात, बागेश्वर चंपावत व लोहाघाट में बारिश

मंगलवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। बागेश्वर में सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को बारिश हुई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र पिंडारी ग्लेशियर में सोमवार और मंगलवार को बर्फबारी भी हुई। इधर, अल्मोड़ा में  सोमवार रात को रुक-रुक कर बारिश हुई। 

पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 25.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से चौखुटिया में दो मकानों को आंशिक क्षति हुई है। चंपावत और लोहाघाट में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई।  करीब आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें पानी से भर गईं और नदी-नाले उफना गए। क्षेत्र में हो रही बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।

इधर, जलभराव और खतरे की आशंका के मद्देनजर  ऊधमसिंह नगर के रंपुरा और भूतबंगला क्षेत्र के 70 परिवारों को प्राथमिक पाठशाला भूतबंगला और 20 परिवारों को संत कबीर विद्यालय भूतबंगला में अस्थायी रूप से शिफ्ट कराया। प्रशासन ने राहत केंद्रों में सभी सुविधाओं की व्यवस्था की। वहीं, नानकमत्ता में बिजली की चपेट में आने से मारे गए पृथ्वी पाल सिंह की पत्नी पूर्व ग्राम प्रधान यशोदा देवी को जिला प्रशासन ने मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed