{"_id":"6472661ea5102b0eed0b50d6","slug":"extortion-sought-from-cloth-merchant-by-threatening-to-kidnap-children-dehradun-news-c-5-drn1037-165585-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कपड़ा व्यापारी को पहले दी जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी, फिर मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कपड़ा व्यापारी को पहले दी जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी, फिर मांगी पांच लाख की रंगदारी
Sun, 28 May 2023 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 03:42 PM IST
सार
आर्केडिया हिल रॉक अपार्टमेंट निवासी आशीष बंसल ने पुलिस से शिकायत की है। बताया, कुछ दिन पहले राजेश नाम के व्यक्ति का फोन आया था। वह आशीष को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा बच्चों के अपहरण की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
मांगी रंगदारी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
कपड़ा व्यापारी को जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी मिली है। आरोपी उनकी और बच्चों की जान बख्शने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजपुर के आर्केडिया हिल रॉक अपार्टमेंट निवासी आशीष बंसल ने पुलिस से शिकायत की है। वह कपड़ों का व्यापार करते हैं और अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बताया, कुछ दिन पहले राजेश नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को बिजनौर का रहने वाला बताया था। वह आशीष को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा बच्चों के अपहरण की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आशीष जब पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हैं तो वह गंदी-गंदी गालियां देता है। आशीष की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ जितेंद्र चौहान ने बताया कि मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। राजेश नाम के इस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन