{"_id":"6525a3346de0e6ba240fade4","slug":"expressed-dissatisfaction-over-the-investigation-done-so-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-263623-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो कर्मचारियों को चेतावनी जारी, फिर से जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो कर्मचारियों को चेतावनी जारी, फिर से जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iहरिपुर में बिना मजदूरी किए खाते में रकम डालने का मामलाI
पूर्व एनसीसी कैडेट सुमित कुमार ने ग्राम पंचायत हरिपुर में बगैर मजदूरी किए मनरेगा के तहत उनके तथा उनकी माता के खाते में जमा करवाई गई मजदूरी की रकम के बारे में अब तक हुई जांच पर असंतोष जताया है। उन्होंने विकास कार्यों पर अनियमितता का भी आरोप लगाया था।
अनियमितता की फिर से जांच कराने को लेकर सुमित कुमार ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। मामले में जिला विकास अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर त्रिभुवन और ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार को इस लापरवाही पर कड़ी चेतावनी जारी की है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार कार्रवाई की बात कही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत बगैर मजदूरी किए उनके तथा उनकी माता के खाते में मजदूरी की रकम जमा कर दी गई। उन्होंने ग्राम सभा के अन्य विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप भी लगाए थे। जांच के लिए जिलाधिकारी ने विकासखंड विकासनगर की खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। जांच में गलत तरीके से दोनों के खाते में पैसे डालने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल ने बताया कि कर्मचारियों की गलती के चलते शिकायतकर्ता तथा उनकी माता के खाते में मजदूरी की रकम डाल दी गई थी। जिसे संबंधित मजदूरों के खाते में ट्रांसफर करने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। अन्य अनियमिताओं को लेकर फिर से जांच के निर्देश ब्लॉक प्रशासन को दिए गए हैं।