फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Explanation sought from Principal, JE and EE on negligence in Sports Mahakumbh in Tuni

Dehradun News: त्यूणी में खेल महाकुंभ में लापरवाही पर प्रधानाचार्य, जेई और ईई से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Principal, JE and EE on negligence in Sports Mahakumbh in Tuni
अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में छात्रों को पीने के लिए पानी न मिलने की बड़ी लापरवाही पर एसडीएम त्यूणी ने प्रधानाचार्य, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। जल संस्थान विभाग की ओर से एसडीएम को पेयजल उपलब्ध करवाने की गलत सूचना दी गई। वहीं, प्रधानाचार्य दावे के बाद भी जल संस्थान विभाग को भेजे गए पत्र की प्रति खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध नहीं करवा पाए।
विज्ञापन


सीमांत तहसील क्षेत्र दो दिवसीय खेल महाकुंभ में बृहस्पतिवार को बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्रों को विद्यालय में पेयजल आपूर्ति न होने से पीने का पानी नहीं मिल पाया था। एसडीएम ने छात्रों के लिए पानी की व्यवस्था करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम त्यूणी योगेश सिंह मेहरा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और जेई को स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए पत्र में लिखा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। तीन दिन से क्षेत्र में पानी और बिजली की कटौती हो रही थी। बावजूद प्रधानाचार्य ने तहसील प्रशासन, जल संस्थान और विद्युत विभाग को इस संबंध में पत्र नहीं लिखा। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनकी ओर से जल संस्थान को पत्र लिखा गया था। लेकिन, वह खंड शिक्षा अधिकारी को अब तक वह पत्र उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जल संस्थान के जेई को स्पष्टीकरण जारी करते हुए एसडीएम ने लिखा कि 17 अक्तूबर को प्रधानाचार्य और सहायक प्राध्यापक ने उन्हें फोन पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने की सूचना दी थी, लेकिन शाम 4:20 तक पेयजल टैंकर नहीं भेजा गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए एसडीएम ने लिखा कि प्रधानाचार्य ने जेई को आयोजन स्थल पर पेयजल टैंकर उपलब्ध करवाने की सूचना दी थी। दोपहर दो बजे तक पेयजल टैंकर नहीं भेजा गया।


उसके बाद उन्होंने स्वयं अधिशासी अभियंता को पेयजल टैंकर उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया था। दोपहर 3:20 पर अधिशासी अभियंता ने व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी की पेयजल टैंकर उपलब्ध करवा दिया गया है। जिसकी फोटो भी भेजी गई थी। लेकिन, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने बताया 3.45 तक पेयजल टैंकर उपलब्ध नहीं करवाया गया था। बताया कि जिलाधिकारी को अव्यवस्था और गलत सूचना देने संबंधी प्रकरण से अवगत करवाया गया। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है। तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed