नेपाल में पकड़ी गई भारत से भेजी गई एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री, सामान नष्ट करने के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी प्रशासन ने भारत से आयात होकर आई खाद्य सामग्री और एक्सपायर पेय पदार्थ पकड़ा है। 15 हजार रुपये मूल्य के इस सामान को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर महाकाली नदी के किनारे पुलों से और खुली सीमा से नेपाल को खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ आयात किए जाते हैं। पुलों पर भारत की ओर से कस्टम सहित सुरक्षा एजेंसियां, नेपाल की ओर नेपाल प्रहरी और नेपाल कस्टम के अधिकारी सामान की जांच कर भेजते हैं, लेकिन नेपाल को जाने वाले सामान पर एक्सपायरी की जांच नहीं की जाती।
इस तरह की सूचना पर बैतड़ी के सीडीओ चंद्रप्रकाश गैर, डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने पांच लोगों की टीम बनाकर यहां के होटलों और खुदरा दुकानों में जांच शुरू कराई।
बृहस्पतिवार शाम खाद्य गुण नियंत्रण के अधिकारियों ने पाटन नगरपालिका आठ के खोड़पे बाजार की कुछ दुकानों में एक्सपायरी डेट के 15 हजार मूल्य के बिस्किट, तेल, आदि सामान पकड़ा।
खाद्य गुण नियंत्रण डिविजन के प्रमुख कृष्ण दत्त लेखक ने बताया कि ऐसे सामान के प्रयोग से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।